बांदा, सितम्बर 3 -- Banda News: अतर्रा। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के चलते बिसंडा-बबेरू मुख्य मार्ग बंद होने के बाद बनाए गए डायवर्जन मार्ग की बदहाली को लेकर लोगों में आक्रोश है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अर्जुन मिश्रा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। आरोप लगाया गया है कि निर्माण कार्य के दौरान वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था केवल औपचारिकता तक सीमित है। तहसील के पास से ओरन की ओर जाने वाले मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से ई-रिक्शा और बाइक सवारों समेत आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। पत्र में हाल ही में एक रोडवेज बस के नहर में गिरने से बचने और पूर्व में एक कार के नहर में गिरने की घटना का भी उल्लेख किया गया है। बताया कि इस संबंध में पहले भी एसडीएम को ज्ञापन दिया दिया गया था। सड़क की बदहाली को लेकर सांक...