बांदा, अक्टूबर 16 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के मौके पर गुरुवार की रात शहर के एक पैलेस में डांडिया-गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें डांडिया नृत्य पर हजारों महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए और मां भवानी को मनाने का प्रयास किया। कार्यक्रम को शानदार बनाने के लिए लखनऊ से आए कलाकार श्रेया दीक्षित और शिवम मिश्रा की जोड़ी ने डांडिया-गरबा महोत्सव में चार चांद लगा दिए। डांडिया कलाकारों के मार्गदर्शन में शाम ढलते ही शुरू हुआ ग्लैम एंड गरबा महोत्सव देर रात चला। हजारों की संख्या में महिलाएं देवी गीतों की धुन पर थिरकतीं रहीं। रंग बिरंगे परिधान में सजी महिलाएं देवी गीतों की धुन पर पूरे उमंग और उत्साह के साथ खूब थिरकीं और कार्यक्रम का पूरा आनंद उठाया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: कन्या पूजन और डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन, धारण किए मां...