बांदा, अक्टूबर 6 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के कटरा मोहल्ला निवासी बद्री शंकर धुरिया ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि सोमवार सुबह वह घर के पास ठेले पर नाश्ता कर रहा था। तभी मोहल्ले के रजत शुक्ला व राजन शुक्ला आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसे लात-घूसों से पीटा। उसे गंभीर चोंटे आईं। पुलिस ने रजत व राजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...