Banda News: ट्रेन से कट कर सफाई कर्मी ने की खुदकुशी
बांदा, सितम्बर 18 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। घर से निकले सफाई कर्मी ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कालिंजर थाना क्षेत्र के तरहटी कालिंजर गांव निवासी सरोज ने बताया कि उसका 38 वर्षीय भतीजा अजय पुत्र रामविशाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नवाब टैक के समीप बसंधुरा नगर में किराए के मकान में रहता था। वह रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में सफाई कर्मचारी के पद तैनात था। गुरुवार की शाम वह घर से निकल गया। बड़ा बाईपास पल्हरी के नजदीक उसने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर लिया। वहां से गुजर रहे प्वाइंट मैन मनोज कुमार ने देखा तो उसका सिर धड़ से अलग पड़ा हुआ। इसकी सूचना उसने अतर्रा चुंगी चौकी स्थित पुलिस चौकी को दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.