Banda News: ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बांदा, अक्टूबर 27 -- Banda News: पुनाहुर। ट्रक चालक की लापरवाही से कार सवार युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया। कासगंज के मिलौली गांव निवासी अवनीश अपने चचेरे भाई दीपक पुत्र महेश चद्र निवासी नई कालोनी बेस्ट रेलवे केबिन गंज डुडवारा के साथ 13 अक्टूबर की रात कार से चित्रकूट दवा लेने जा रहे थे। जैसे कार बिसंडा सिक्स लेन पर पहुंची थी की पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवर टेक करते हुए कार के आगे अचानक ब्रेक लगा दिया था। जिससे कार ट्रक के पीछे घुस गई। इसमें सवार दीपक की मौत हो गई थी। परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.