बांदा, सितम्बर 9 -- Banda News: बांदा। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र में टेलीग्राम एप के जरिए वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये ठगने का बड़ा मामला प्रकाश में आया है। साइबर ठगों ने शुरुआत में मुनाफे का लालच देकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया और फिर निवेश के नाम पर Rs.5,46,000 की मोटी रकम हड़प ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद खातेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित की शिकायत गूलरनाका निवासी पीड़ित अनंत निगम पुत्र अरविंद निगम ने कोतवाली नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि टेलीग्राम पर स्काटी सर्विसेज प्रा. लि. नामक ग्रुप/चैनल के माध्यम से उससे संपर्क किया गया था। ठगों ने उसे घर बैठे काम करके अच्छी कमाई करने का ऑफर दिया। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए टास्क पूरे करने पर पीड़ित के खाते में ...