Banda News: टीका लगने के 12 घंटे बाद मासूम की मौत, सीएमओ बोले सांस नली में चला गया था दूध
बांदा, जुलाई 16 -- Banda News: बबेरू। एएनएम से टीका लगवाने के 12 घंटे बाद मासूम की हालत बिगड़ गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर ओवर डोज टीका लगाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर सीएमओ का कहना है कि सांस की नली में दूध जाने से बच्चे मौत हुई है। कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव निवासी मुन्ना यादव ने बताया कि उसके दो माह के भतीजे सत्यम पुत्र फल्लू यादव को बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आशा बहू घर से टीका लगवाने के लिए ले गई थीं। सिमौनी स्थित विद्याालय में उसे टीका लगाया गया। दिन भर बच्चा हंसता खेलता रहा। रात करीब 12 बजे उसकी अचानक हालत खराब हो गई। यह देख प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.