Banda News: टीकाकरण के प्रति किया जागरूक
बांदा, अगस्त 25 -- Banda News: नरैनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा टीकाकरण सहित एड्स के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालयों में अभियान चला बच्चों को एड्स के प्रति जागरूक और बचाव की जानकारी दी गई। कस्बे के बांदा रोड स्थित दीनदयाल आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश पांडे के नेतृत्व में विद्यालय पहुंची स्वास्थ टीम ने मौजूदा छात्र छात्राओं को टीकाकरण जिसमें मुख्य रूप से हेपेटाइटिस,टीबी,खसरा , डीपीटी,सहित एचआईवी व एड्स से जुड़ी जानकारी दी गई। इस दौरान आईसीटीसी परामर्शदात्री शाहीन व मनीषा गुप्ता, ने सभी बच्चों को सावधानी और उससे बचाव की जानकारी दी। एड्स हेल्पलाइन 1097 के बारे जानकारी देते हुए बताया कि एचआईवी वायरस के कारण ही एड्स की बीमारी होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.