बांदा, अक्टूबर 29 -- Banda News: बांदा/पैलानी। जिले में ओवरलोडिंग और बिना वैध रवन्ना खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है।बुधवार की रात टास्क फोर्स ने जिले के विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाकर कुल 10 ट्रकों को सीज किया। कार्रवाई के दौरान पैलानी क्षेत्र में सात ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।वहीं,मटौंध मंडी में गिट्टी लदे दो ट्रक और तिंदवारी थाना क्षेत्र में मोरम लदा एक ट्रक सीज किया गया।प्रशासन की इस कार्रवाई से खनिज परिवहन से जुड़े वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।जिलाधिकारी अमित आसेरी ने बुधवार को उप जिलाधिकारियों,खनिज विभाग,पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर ओवरलोडिंग,बिना वैध रवन्ना खनिज परिवहन तथा नदी की जलधारा और तल से पोकलैंड मशीनों के जरिए मोरम निकासी पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। यह भी ...