बांदा, अक्टूबर 9 -- Banda News: बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो बच्चों की हत्या के मामले में एसआईटी जांच कर रही है। शुक्रवार को भी एसआईटी की टीम ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की है, वहीं ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। अब तक 40 से अधिक लोगों को बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। वहीं एसआईटी ने इस मामले के रहस्य को उजाकर करने के लिए राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) झांसी की टीम को पत्राचार किया है। जिसमें टीम बांदा आकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर पूरे घटनाक्रम को दोहराएगी।एसआइटी में शामिल सीओ नरैनी प्रवीण कुमार और विवेचक सुरेश कुमार सैनी शुक्रवार को नंदवारा गांव पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इससे पहले बुधवार को घटनास्थल पर सीन रीक्रिएशन कराया गया था। मामले की विवेचना पहले ही बीते मंगलवार को ही नरैन...