Banda News: जेवरात व नगदी समेटकर नाबालिग को भगा ले गया युवक
बांदा, सितम्बर 9 -- Banda News: बांदा। अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी युवक घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी भी अपने साथ ले गया है। जब पीड़ित मां आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची, तो उसके परिजनों ने महिला को गाली-गलौज कर भगा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। अतर्रा ग्रामीण क्षेत्र के फौजदार का पुरवा निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया 6 सितंबर की रात 2 बजे गुमाई निवासी संदीप पुत्र छोटा वर्मा 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहलाकर भगा ले गया। सुबह देखा तो घर की अलमारी में रखी नगदी और जेवरात गायब हैं, जिन्हें आरोपी संदीप अपने साथ ले गया है। जब उन्हें संदीप पर शक हुआ, तो वह बेटे के साथ आरोपी के घर उलाहना देने गुमाई पहुंचीं। वहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.