Banda News: जेईई मेंस की छात्रा का मोबाइल हैक, मिली रही धमकियां
बांदा, अक्टूबर 4 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के जहर नगर मोहल्ला निवासी भगत सिंह ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कानपुर में जेईई मेंस की तैयारी कर रही बेटी को ब्लैकमेल करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप लगाया कि उसकी बेटी वंशिका ठाकुर (माही) कानपुर के काकादेव में किराए का कमरा लेकर तैयारी कर रही है। एक सप्ताह से अनजान मोबाइल हैकर ने बेटी का मोबाइल नंबर हैक कर लिया है। लगातार अश्लील चैट भेज रहा है। मोबाइल काल कर ब्लैकमेल कर रहा है। वीडियोज एआई से जनरेट कर वायरल करने की धमकी दे रहा है। अलग-अलग चार मोबाइल नंबरों से काल आ रही हैं। सभी बैंक एकाउंट खाली करने की भी धमकी दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.