Banda News: जुए के फड़ पर पुलिस ने मारा छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार
बांदा, अक्टूबर 24 -- Banda News: बांदा। कोतवाली नगर पुलिस ने रब्बानिया नगर के पास छापेमारी कर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों के साथ कुल 11 हजार 850 रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि रब्बानिया नगर के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। मंडी समिति चौकी प्रभारी आकाश शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर छापा मारा।फड़ से 8,200 रुपये और जामा तलाशी से 3,650 रुपये बरामद हुए। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सइद अहमद गूलरनाका, अजीज पीली कोठी, हसीब अली अलीगंज, चांद खाईपार और सकीर अलीगंज के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.