बांदा, अक्टूबर 15 -- Banda News: बांदा। पुलिस ने पैलानी थाने के खैरई रोड पर जुएं की फड़ में छापा मारा। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को जुआं खेलते पकड़ लिया। फड़ से 1900 रुपये और ताश की गड्डी बरामद हुई। पकड़े गए खैरई गांव निवासी संतराम पुत्र मैयादीन, सुमित यादव पु रामराज व शिव प्रसाद पुत्र रामसजीवन के खिलाफ जुआं अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया। टीम में एसआई कृष्ण प्रताप सिंह, सिपाही अनिल कुमार, दीपक दुबे व देवेंद्र शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...