बांदा, नवम्बर 10 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। धनतेरस व दीपावली पर्व पर जीआईसी मैदान में जमकर धन वर्षा हुई। तीन दिन के पटाखा बाजार में करीब तीन करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। जबकि पिछले वर्ष यह दो करोड़ था। उधर, पटाखा बाजार में लोगों ने जमकर आतिबाजी की खरीदारी की। इनमें तमाम शौकीनों को निराशा हुई, जब ज्यादातर पटाखे, राकेट व फुलझड़ी मिस हो गए। नकली आतिशबाजी सामग्री बेचकर कारोबारियों ने ग्राहकों को जमकर चूना भी लगाया। दीपावली पर्व पर जीआईसी ग्राउंड में पटाखा बाजार तीन दिनों तक गुलजार रहा। इस बार करीब 93 व्यापारियों ने आतिशबाजी की दुकानें लगाई थीं। शहर व गांवों से हजारों शौकीन बाजार में पहुंचे और जमकर खरीदारी की। यह भी पढ़ें- Banda News: आतिशबाजी में कबाड़ की दुकान में लगी आग, सामान खाक अंतिम दिन दीपावली में रात एक बजे तक मैदान में ज...