बांदा, जुलाई 18 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। जिले में करीब दस दिन ब्रेक के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ और शाम को तीन बजे 44 मिलीमीटर बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे तक झूमकर बारिश हुई तो गर्मी से जूझ रहे जिलेवासियों ने काफी राहत महसूस की। बादलों ने तो शुक्रवार को ही तेज वर्षा के संकेत दे दिए थे। बांदा शहर और बबेरू तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा 59 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। तेज वर्षा से कई मोहल्ले टापू बन गए। पीलीकोठी उपकेंद्र परिसर वर्षा से जल मग्न हो गया। सप्ताह भर से प्रचंड गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश ने काफी शुकून पहुंचाया। मौसम विभाग ने सप्ताह भर अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं। धान की बेड़ तैयार कर चुके किसान मायूस थे, लेकिन बारिश के बाद अब रोपाई में जुट गए हैं। यह भी पढ़ें- Buxar News: झमाझम बारिश से बदला मौसम, धान की रोपनी को म...