Banda News: जिले के 14 केंद्रों पर हो रहा शांतिपूर्ण मतदान
बांदा, अक्टूबर 23 -- Banda News: बांदा। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव में जिले में सुबह आठ बजे से शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंच रहे हैं। हालांकि मतदान केंद्रों पर बहुत अधिक भीड़भाड़ नहीं दिख रही है। महिला व पुरुष सभी उत्साह के साथ इस पर्व में शिरकत कर रहे हैं। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी मानीटरिंग कर रहे हैं। सुबह दस बजे तक 3.16 फीसद मतदान हुआ है। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव में जिले में कुल 19,794 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 14,052 पुरुष और 5,742 महिला मतदाता हैं। मतदान बैलेट पेपर से कराया जाएगा। चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा के अशोक कुमार राठौर और सपा के डॉ. मान सिंह यादव के अलावा 11 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। इनमें बांदा के रमेश चंद्र दुबे शामिल हैं।अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.