Banda News: जिला विकास अधिकारी बनीं कविता तिवारी
बांदा, सितम्बर 3 -- Banda News: बांदा। रिक्त जिला विकास अधिकारी पद पर शासन ने जिले में कविता तिवारी की तैनाती की है। ग्राम्य विकास अनुभाग विशेष सचिव रजनीश चंद्र ने आदेश जारी किया है। 17 अगस्त को जारी आदेश में पदोन्नति के बाद तत्कालीन खंड विकास अधिकारी कविता तिवारी को जिला विकास अधिकारी, शामली के पद पर तैनाती दी गई थी। अब शासन ने उक्त आदेश को संशोधित करते हुए उनकी तैनाती बांदा के जिला विकास अधिकारी पद पर कर दी है। नवीन आदेश में उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.