बांदा, सितम्बर 9 -- Banda News: बबेरू। बबेरू कोतवाली क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल के चालक ने उनके पिता पर घर बुलाकर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित चालक की तहरीर पर जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनवान निवासी चालक राजेश सिंह पुत्र बाबू सिंह ने बबेरू पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह चार वर्षों से जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल के चालक है। 8 सितंबर की सुबह 07:20 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष के पीआरओ दिवाकर सिंह और स्वयं अध्यक्ष ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया। आरोप है कि जैसे ही वह घर में पहुंचा, वहां जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता गौदीन सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हॉकी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के वक्त जिला पंचायत अध्यक्ष के सुरक्षाकर्म...