Banda News: जिलाधिकारी की फेसबुक आइडी बनाकर साइबर ठगी का प्रयास
बांदा, अगस्त 19 -- Banda News: बांदा। जिलाधिकारी के नाम पर फेसबुक आइडी बनाकर साइबर ठगी करने के प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि जिलाधिकारी अमित आसेरी ने खुद ही मामले का संज्ञान लेकर एसपी से जांच कराने को कहा है। जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। इसको लेकर साइबर थाने व सर्विलांस की टीम इसमें काम कर रही है। बुधवार को फेसबुक पर जिलाधिकारी अमित आसेरी की एक फोटो लगी आइडी बनी होना लोगों ने देखा तो चर्चा का विषय बन गया। साइबर ठगी का प्रयास किए जाने के चर्चा होने लगी। जिसके बाद जिलाधिकारी व एसपी पलाश बंसल ने मामले का संज्ञान लिया। जिलाधिकारी ने डुप्लीकेट सोशल मीडिया आईडी को लेकर एसपी से मामले की जांच कराने को कहा गया है। जबकि एसपी पलाश बसंल ने बताया कि सबसे पहले चल रही फर्जी आइडी को बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही फर्जी आइडी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.