बांदा, जुलाई 14 -- Banda News: बांदा। गिरवां थाने के मसुरी खेरवा गांव में अवैध कब्जे हटवाने गई टीम से एक पक्ष से विवाद हो गया। आरोप है कि पैमाइश के समय दंपति ने महिला लेखपाल से बदसुलूकी की। पति को जबरन गाड़ी में बैठाने से गुस्साई महिला ने दरोगा को जमीन पर पटक दिया और वर्दी फाड़ डाली। पुलिस ने महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, एसपी ने मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद दरोगा का कालिंजर तबादला कर दिया है। पीड़ित महिला ने मंगलवार को एसपी से मिलकर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि दूसरा पक्ष दबंग है। उनके इशारे पर दरोगा व लेखपाल उनकी जमीन से जबरन रास्ता निकाल रहे थे। विरोध करने पर दरोगा ने उसके व पति के साथ मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।...