बांदा, अगस्त 31 -- Banda News: बांदा। सद्भावना सेवा मंच के पदाधिकारियों ने सोमवार को शहर में जलभराव, जाम व अन्य समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। मंच अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता 'राजा' के नेतृत्व में सात सूत्रीय ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि शहर में बिजली विभाग की हाई टेंशन लाइनें लोगों की घरों के ऊपर से गईं हैं। बारिश के समय ये घटनाओं की वजह बन रही हैं। नई बस्तियों में लोग घरों में बहुत दूर से लठा,बांस,बल्ली के सहारे बिजली ले गए हैं। शहर में भारी बारिश के कारण सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। 20 से ज्यादा वार्डों में जलभराव की गंभीर समस्या है। शहर में अतिक्रमण चरम पर है, जिसकी वजह से पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है। गायत्री ...