बांदा, सितम्बर 10 -- Banda News: पैलानी। लगातार हो रही बारिश के बाद गांवों में जगह-जगह जलभराव होने से मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है।मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जसपुरा,नारायण, रामपुर समेत आसपास के गांवों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया। अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों ने जलभराव वाले स्थानों, नालियों और मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया।टीम में शैलेंद्र कुमार एलटी,धरम सिंह सीएचओ और अंकित भाटिया शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...