बांदा, अगस्त 9 -- Banda News: कमासिन/ बांदा। हाईवे पर थाना के पास जर्जर हो चुके दो बिजली पोल गिरने की कगार पर हैं, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों ने विभाग से कई बार पोल बदलने की मांग की, पर गंभीरता से नहीं लिया गया। मुख्य मार्ग होने से यहां से पूरे दिन व रात में छोटे-बड़े वाहन और पैदल राहगीर गुजरते हैं। बांदा-इलाहाबाद स्टेट हाईवे के किनारे हाईटेंशन लाइन तीन वर्ष पूर्व बिजली पोलों के जरिए खींची गई थी। थाने के पास गारमेंट की दुकान के सामने लगे दोनों पोल आधे से ज्यादा गल कर जर्जर हो चुके हैं। यह दोनों पोल मुख्य मार्ग के किनारे हैं। प्रमुख मार्ग होने के कारण ग्रामीण एवं छोटे वाहनों के अलावा भारी वाहनों का रात दिन आवागमन होता है। कभी-कभी तेज हवाओं के झोंके से दोनों जर्जर पोलों के गिरने से जनहानि हो सकती है। व्यवसायी साधु गुप्त...