बांदा, अक्टूबर 26 -- Banda News: बबेरू। कस्बे के महर्षि कन्या इंटर कॉलेज में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन, संघर्षों और उनके विचारों को लेकर चर्चा की। प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि उनका जीवन अनेक कठिनाइयों और संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने अपने ज्ञान, तपस्या और दृढ़ संकल्प के बल पर महान स्थान प्राप्त किया। उन्होंने छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यकम का संचालन विवेक गुप्ता ने किया। प्रबन्धक प्रताप सिंह सचान, रामजीत साहू, पूनम रस्तोगी, माया गुप्ता, प्रमिला शर्मा, वंदना सिंह, उमेश कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Meerut News: अजराड़ा में धूमधाम से निकाली महर्ष...