बांदा, नवम्बर 5 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। जनपद में दूसरे चरण की जनगणना 16 नवंबर से शुरू होगी। जनगणना की तैयारियों को लेकर गुरुवार को डीएम ने समिति की बैठक की और चार्ज अधिकारियों व सुपरवाइजरों को जरूरी निर्देश दिए। कहा कि जनगणना के दौरान किसी से भी प्रगणक दस्तावेज की छायाप्रति नहीं लेंगे। एक भी व्यक्ति जनगणना से वंचित न रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि स्व-गणना 16 से 30 नवंबर तक पोर्टल के माध्यम से चलेगी। जिसमें लोग स्वयं अपनी गणना कर सकेंगे। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर एक दिसंबर से चार जनवरी तक जनगणना का कार्य करेंगे। फील्ड कार्य का पुनरीक्षण पांच से नौ जनवरी तक होगा। डीएम ने कहा कि प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण एवं निगरानी तय की जाए। अनुपस्थित कर्मियों का प्रशिक्षण 14 नवंबर के...