Banda News: जनगणना के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण
बांदा, अक्टूबर 8 -- Banda News: बांदा। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन गुरुवार को भी दिया गया। जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्य में उनकी भूमिका और प्रशिक्षण की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए पूरी गंभीरता से जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। बताया गया कि 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक और सुपरवाइजर गांवों तथा नगरीय वार्डों में घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। द्वितीय चरण में प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य की गणना की जाएगी। प्रगणक परिवार के सदस्यों से संबंधित 40 बिंदुओं की जानकारी दर्ज करेंगे और अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करेंगे। यह भी पढ़ें- जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.