बांदा, सितम्बर 10 -- Banda News: बांदा।सूने घर में छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमासिन थाना क्षेत्र के बंथरी गांव निवासी आशीष ने बताया कि उसका 16 वर्षीय चचेरा भाई पीयूष पुत्र राजाराम बुधवार की दोपहर घर पर अकेला था। उसकी मां संम्पूर्णा देवी भैंस चराने गई थी। तभी पीयूष ने कमरे में पंखे की हुक पर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शाम को घर लौटी मां ने देखा तो दरवाजे बंद थे। उसने कुडी खटखटाई ने अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। किसी तरह दरवाजा खोल कर परिजन कमरे के अंदर पहुंचे देखा तो उसका फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना...