बांदा, अगस्त 9 -- Banda News: बांदा। आपसी विवाद में पति-पत्नी शनिवार शाम सिविल लाइंस पुलिस चौकी पहुंचे। पत्नी ने पति के खिलाफ तहरीर दी। इसी बीच पति-पत्नी में फिर विवाद बढ़ गया। पुलिस कर्मियों के सामने ही वह पत्नी को घसीटते हुए बाहर ले गया और उस पर पेट्रोल छिड़कर जलाने का प्रयास किया। पुलिस वालों ने युवती को बचा लिया। पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। इंदिरा नगर के महेंद्र सिंह पुत्र शिवकरन सिंह व पत्नी सीमा सीमा सिंह में शनिवार शाम विवाद हुआ। महेंद्र पत्नी के चरित्र पर शक करता है। विवाद के बाद दोनों सिविल लाइंस पुलिस चौकी पहुंच गए। यहां सीमा ने पति के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। कुछ ही देर में दोनों में फिर विवाद हो गया। एसआई दीपक चौधरी, सिपाही अंकित यादव, विष्णु गुप्ता, रितेश व रवि बिंद ने दोनों को समझाने का प्रयास किया पर ...