Banda News: चोरी के जेवर के साथ आरोपी गिरफ्तार
बांदा, जुलाई 16 -- Banda News: बांदा। एक माह पहले हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चोर को गिरफ्तार करने के बाद उसके कब्जे से सोने चांदी के जेवर बरामद कर लिया। शहर के हरदौली घाट निवासी अनिल कुमार के मकान में 30 मई 2026 को चोरी हो गई। चोर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया। अनिल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। पुलिस ने बुधवार की रात कृषि विश्व विद्यालय के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से सोने चांदी के जेवरात बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम नन्हू उर्फ सिद्धार्थ पुत्र वीरेन्द्र निवासी मटेहना थाना मरका बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.