Banda News: चोरी का खुलासा न होने पर व्यापारियों ने की हड़ताल
बांदा, जुलाई 11 -- Banda News: बांदा। गल्ला मंडी में 6.5 लाख रुपये और चांदी के सिक्कों की चोरी का आठ दिन बाद भी खुलासा न होने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। बांदा गल्ला व्यापार मंडल बांदा के नेतृत्व में व्यापारियों ने पूर्व घोषित अल्टीमेटम के तहत मंडी में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है और धरने पर बैठ गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि जब तक चोरी का खुलासा नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। बांदा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष ने बताया कि यह चोरी 4 जुलाई को गल्ला मंडी में हुई थी। चोरों ने करीब 6.5 लाख रुपये नकद और कुछ चांदी के सिक्के चुराए थे। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे पर मिट्टी लगाकर उसे निष्क्रिय कर दिया था। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस आठ दिन बाद भी कोई खुलासा नहीं कर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.