बांदा, नवम्बर 25 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय सत्यवीर सिंह की अदालत ने चेक बाउंस के एक मामले में आपसी समझौते के आधार पर आरोपी दिनेश सिंह को दोषमुक्त कर दिया है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम सैमरी निवासी जितेन्द्र कुमार पटेल ने ग्राम जसईपुर निवासी व आईटीआई कॉलेज के प्रबंधक दिनेश सिंह के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत परिवाद दायर किया था। परिवादी के अनुसार, सगी रिश्तेदारी के चलते दिनेश सिंह ने 20 मई 2023 को घरेलू जरूरत बताकर 70 हजार रुपये नकद उधार लिए थे। इसके एवज में 6 जून 2024 को दिया गया 70 हजार रुपये का चेक बैंक खाते में अपर्याप्त धनराशि के कारण बाउंस हो गया था। कानूनी नोटिस के बाद भी भुगतान न होने पर मामला अदालत पहुंचा। परीक्षण के दौरान न्यायालय के प्रयास से दोनों पक्षों में सुलह हो गई। परिवादी न...