Banda News: चार साल का बच्चा छीन महिला को रस्सी से बांधकर पीटा
बांदा, सितम्बर 22 -- Banda News: बांदा। कमासिन थाने के इटर्रा गांव में पति व सास सहित चार लोगों ने चार वर्ष का बच्चा गोद से छीनकर महिला को रस्सी से बांध दिया और जमकर पीटा। घायल महिला थाने पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई के बजाए भगा दिया। सीओ के आदेश पर पुलिस ने छह दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है। इटर्रा निवासी नीतू पत्नी शिवकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 सितंबर को सुबह आठ बजे पति शिवकुमार, सास मुन्नी देवी, जेठ कल्लू व जेठानी पिंकी देवी ने उसके साथ मारपीट की। उससे चार वर्ष का बच्चा छीन लिया और रस्सी से बांध कर लात-घूसों से बेरहमी से पीटा। उसके आंख व शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आईं। उसे जान से मारने का प्रयास किया। वह किसी तरह छूटकर थाने पहुंची, पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे हमलावरों के हौसले और बुलंद हैं। ससुराल वाले आए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.