बांदा, सितम्बर 30 -- Banda News: बांदा। जिले में चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में बुधवार को शहर के झील का पुरवा निवासी 20 वर्षीय अमन, 18 वर्षीय शंभूनगर निवासी विकास, 21 वर्षीय बबेरू के गांव साथी निवासी आदित्य व 14 वर्षीय सादी मदनपुर निवासी श्वेता को जांच में डेंगू बुखार की पुष्टि की गई है। सभी डेंगू पीड़ित मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में आठ बुखार पीड़ितों के डेंगू जांच के सैंपल लिए गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...