बांदा, अक्टूबर 9 -- Banda News: बांदा। पुष्टाहार की गुणवत्ता वितरण व उत्पादन व्यवस्था के मामले में जिलाधिकारी की सख्ती के बाद स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन मामले में अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। अब इस मामले में शासन को पत्राचार किया गया है। उपायुक्त एनआरएलएम दिवाकर सिंह ने बताया कि की प्रकरण में दो​षियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र शासन को भेजा गया है। इसमें कार्रवाई की संस्तुति बबेरू ब्लॉक के बीएमएम दीनबंधु, नरैनी के बीएमएम अखिलेश कुमार, बड़ोखर के बीएमएम राकेश मिश्रा और जिला मिशन प्रबंधक शालिनी के खिलाफ की गई है। जांच में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर इन सभी के विरुद्ध कार्रवाई का मामला उच्च स्तर पर भेजा गया है। हालांकि, अभी तक किसी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का आदेश जारी नहीं हुआ है। मिशन निदेशक के निर्णय के बाद ही संबंधितों पर ...