Banda News: चचेरे भाई ने सेवानिवृत्त दरोगा पर लाठी से किया हमला, केस
बांदा, जुलाई 31 -- Banda News: बांदा। संवाददाता कमासिन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ममसी खुर्द में खेत समतल कराने के विवाद में सेवानिवृत्त दरोगा पर हमला करने का मामला सामने आया है। ट्रैक्टर चालक द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी वहां से चला गया। पीड़ित की तहरीर पर कमासिन पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।मूल रूप से ममसी खुर्द और हाल मुकाम बांदा निवासी ओंकारनाथ वर्मा ने बताया कि वह यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त सब-इन्सपेक्टर हैं। 29 जुलाई की शाम वह अपने खेत को समतल करवा रहे थे। इसी दौरान उनके चचेरे भाई शिवभजन वर्मा ने वहां पहुंचकर मिट्टी आने का विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।आरोप है कि विवाद के दौरान शिवभजन ने लाठी से सिर पर प्रहार किया, जिससे वह घायल हो गए। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। कहा वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.