Banda News: चक्कर आने से मुंह के बल गिरे अधेड़ की मौत
बांदा, सितम्बर 1 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र में चक्कर आने पर अधेड़ गश खाकर गिर पड़े। जिससे मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र के गांव खंडेह निवासी सृष्टि ने बताया कि उनके चाचा 50 वर्षीय सुरेंद्र तिवारी बांदा शहर के खाईंपार मोहल्ला में निजामी पैलेस के पास किराये का कमरा लेकर अपनी बेटी के साथ रह रहे थे। सोमवार को दोपहर वह डिलहा गंज मोहल्ले में काम के सिलसिले में गए थे। वहां अचानक चक्कर खाकर मुंह के बल गिर गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Banda News: बीमारी से पीड़ित अधेड़ की मौत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उनके परिजन को सूचना दी। परिजन ने बताया कि वह बीमार चल रहे थे। बीमारी के चलते हादसा हुआ है। उनके दो पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.