Banda News: घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, किया उत्पात
बांदा, अगस्त 19 -- Banda News: बांदा। कमासिन थाने के मवई ममसी खुर्द निवासी उमा पत्नी दयानंद यादव ने सगे तीन भाइयों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि नौ जुलाई को गांव के ही राजिंद, बुद्ध विलास व राजाभया ने अचानक घर में घुसकर हमला कर दिया। उस समय उसके पति नहीं थे। घर में वह तथा उसका छह वर्ष का बेटा व सास पर्वतिया थीं। हमलावरों ने बेटे के ऊपर डंडे से कई वार किए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जान बचाकर सभी एक कमरे में घुस गए। धमकाते हुए हमलावर चले गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.