Banda News: घर में घुसकर मां-बेटी पर लाठी-डंडों से हमला, सिर फटे,चार पर केस दर्ज
बांदा, अक्टूबर 22 -- Banda News: बांदा। गिरवां थाना अंतर्गत ग्राम गिरवा में एक घर में घुसकर मां-बेटी पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही चार नामजद दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम गिरवा निवासिनी सोमवती पत्नी स्व. बृजकिशोर अवस्थी मंगलवार शाम अपनी मां जानकी देवी के साथ घर पर मौजूद थीं। आरोप है कि उसी समय गांव के ही अभिषेक मिश्रा, वैभव मिश्रा, अमन मिश्रा और अनुपम मिश्रा लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने बिना कुछ सुने दोनों महिलाओं पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे सोमवती और उनकी मां का सिर फट गया। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग जुटते, आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.