Banda News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, चार पर रिपोर्ट
बांदा, सितम्बर 27 -- Banda News: पैलानी। जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी गांव में घर में घुसकर 61 वर्षीय शांति उर्फ मुनिया के साथ लाठी-डंडों से मारपीट और उसके नाती को उठाकर पटकने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर में थी। तभी गांव के चुन्नू, बराम, छोटटन पुत्रगण रामपाल और बिंदी पत्नी रामपाल घर में घुस आए। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसके नाती अंकित को उठाकर पटक दिया गया। महिला को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर महिला का बेटा और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जसपुरा सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.