बांदा, अक्टूबर 3 -- Banda News: बांदा। अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर विवाहिता के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी ने विरोध करने पर महिला के गले पर दांत से काट लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय ने पुलिस को बताया कि बीते 21 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर के अंदर अकेली थी। उसी दौरान पड़ोसी गांव शिवराम यादव का पुरवा निवासी प्रीतम पुत्र रामरतन उर्फ चुन्नू यादव जबरन उसके घर में घुस आया। अकेला पाकर प्रीतम ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर उसके गले को दांत से काट लिया। जब उसने खुद को बचाने के लिए शोर मचाना शुरू किया, तो पकड़े जाने के डर से...