बांदा, जुलाई 16 -- Banda News: बांदा। पैलानी थाने के सांड़ी गांव निवासी सुनीता पत्नी लल्लू ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बुधवार को रात नौ बजे पड़ोसी पंचमलाल, उसका भाई बच्चा व संजय घर में घुस आए और लाठी-डंडों से मारपीट की। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी और सिर फट गया। पड़ोसी रुकमन को भी मारने की धमकी दी और छप्पर-टिन आदि तोड़ दिया। पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Gonda News: रंजिशन परिवार को मारापीटा, धमकी दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...