Banda News: घरेलू कलह में महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
बांदा, अगस्त 14 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने घरेलू कलह के चलते साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। भाई ने आरोप लगाया कि प्लाट के बंटवारे को लेकर ससुरालीजन से अक्सर विवाद होने में आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैलाशपुरी मुहल्ला निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी स्व. सुरेंद्र द्विवेदी ने गुरुवार शाम घर में सूना मौका पाकर साड़ी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद इकलौता बेटा शिवा जब कमरे में गया तो उसे मां का शव छत में लगे छल्ले से फंदे में लटका मिला। परिजन शव उतारकर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के भाई राजू निवासी ग्राम रानीपुर कमासिन ने बताया कि एक वर्ष पहले उनके पति की बीमारी से मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटियां व एक बेटा है। परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.