Banda News: ग्राम पंचायत के आम रास्ते पर अवैध कब्जा, कमिश्नर से गुहार
बांदा, अगस्त 13 -- Banda News: बांदा। ग्राम पंचायत बरछा (ब) में दबंग भू-माफियाओं द्वारा आम रास्ते पर अवैध रूप से नाला निर्माण कर जबरन कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने आयुक्त को शिकायती पत्र सौंप न्याय की गुहार लगाई है और अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की है।
ग्रामीणों की शिकायत कमिश्नर को दिए गए प्रार्थना पत्र में राजा, कमला, सुशीला, रत्ना, मुलिया, संपत, कामता प्रसाद आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ रसूखदार और दबंग व्यक्ति अपने निजी फायदे के लिए ग्राम पंचायत के मुख्य आम रास्ते पर अवैध नाले का निर्माण करवा रहे हैं। ग्रामीणों के विरोध करने के बावजूद ये दबंग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस अवैध निर्माण के कारण ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है और उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.