Banda News: गोल गप्पे खाने निकली दो किशोरियां गायब
बांदा, सितम्बर 19 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के तुलसी नगर मोहल्ले में गोल गप्पे खाने निकली दो किशोरियां गायब हो गईं। काफी खोजबीन के बाद मां निशा सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी व उसकी 16 वर्षीय सहेली शुक्रवार को शाम तीन बजे घर से निकली थीं। पास में ही गोल-गप्पे खाकर लौटने की बात कही थी,लेकिन देर शाम तक दोनों जब नहीं लौटीं तो काफी खोजबीन की, दोनों किशोरियों का कहीं सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.