Banda News: गुजैनी गांव में जलभराव से कई मकान ढहे
बांदा, सितम्बर 4 -- Banda News: बबेरू। क्षेत्र के गुजैनी गांव में भारी बारिश से घरों मे पानी घुसा रहा है, जिससे दर्जनो मकान गिर रहे है। जल निकासी ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया और मूसलाधार बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की। बताया कि भारी बारिश के कारण दलित बस्ती के घरों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। फौजी यादव के डेरा के सभी रास्ते भी बंद हो गए हैं। कई लोगों के मकानों में पानी भर गया है, जिससे दर्जनों मकान गिर चुके हैं और कई गिरने की कगार पर हैं। ग्रामीण अपने घरों से डिब्बे और बाल्टी से पानी बाहर निकाल रहे हैं। इस मौके पर रोशन यादव, हनुमान दास, अनिरुद्ध, अजय, पवन, वीरेन्द्र कुमार आदि ने एसडीएम से तत्काल मदद की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.