बांदा, जुलाई 29 -- Banda News: बांदा। गुरु पूर्णिमा पर मंगलवार को जिले भर में गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम हुए। परंपरा के अनुसार शिष्यों ने गुरुओं के पास जाकर उनकी पूजा-वंदन किया और दान दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया। सम्मान पाकर गुरु भी गदगद हुए और शिष्यों को सही मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। अलीगंज स्थित गायत्री शक्ति पीठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर अनुष्ठान व यज्ञ के आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति डालते हुए विश्व कल्याण और समाज के सुख व समृद्धि की कामना की। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्ति पीठ पर बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच प्रारंभ हुआ। यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा पर बाबा आर्तत्राण दास जी को भेंट किया गया 'प्रज्ञा अभियान', आध्यात्मिक ज...