बांदा, सितम्बर 30 -- Banda News: बांदा। गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता होगी। बालक वर्ग में चार किलोमीटर और बालिका वर्ग में दो किलोमीटर की दौड़ निर्धारित की गई है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अंकित वर्मा ने बताया कि दो अक्टूबर को सुबह साढ़े नौ बजे मवई बाईपास चौराहे से रेस शुरू होगी। तिंदवारी रोड बाईपास चौराहा से होते हुए वापस मवई बाईपास चौराहे पर समाप्त होगी। प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले बालक व बालिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उप जिला क्रीड़ाधिकारी कल्पना कमल ने सभी प्रधानाचार्यों से खेल अध्यापक के साथ बालक व बालिकाओं को प्रतियोगिता में समय से प्रतिभाग कराने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: गांधी जयंती पर पांच किलोमीटर वॉकरेस प्रतियोगिता होगी यह भी पढ़ें- Bahraich News: स्टे...