बांदा, अगस्त 24 -- Banda News: पैलानी। पैलानी थाना पुलिस ने एक आरोपी को 01 किलो 200 ग्राम सूखे गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी जावेद पुत्र इस्तियाक निवासी सबादा थाना पैलानी को अमलौर पुलिया के पास से गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है । आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...