बांदा, जुलाई 15 -- Banda News: खुरहंड। खुरहंड बाजार से खेतों में पानी पहुंचाने के लिए निकली सिंचाई नहर अपनी बदहाली की कहानी बयां कर रही है। नहर में पानी की जगह गंदगी, कूड़ा और झाड़ियां दिखाई दे रही हैं। हालत यह है बाजार में नहर किसी सिंचाई परियोजना से ज्यादा गंदगी से भरे नाले जैसी नजर आती है। जहां नहर में केन बेतवा लिंक परियोजना के चलते सफाई और रखरखाव के अभाव में पानी का प्रवाह प्रभावित हो गया है, जिससे किसानों को समय पर सिंचाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- Banda News: जहां से निकलती विकास की योजनाएं, गंदगी का साम्राज्यसिंचाई नहर की समस्याएँ खुरहंड बाजार से निकली इस नहर में गंदगी और रुके हुए पानी से दुर्गंध फैल रही है जिसमें बरसात के चलते डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा बना रहता है जबकि मौके पर नहर की पुलिया भी टूट...